Top 5 This Week

Related Posts

विधायक ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया,एनएमसी के मापदंडो को पूरा कर वर्ष 2026 से ही शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

रुद्रपर मेडिकल कॉलेज जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुमाऊं के लिए मील का पत्थर सबित होगा

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारीयों, मेडिकल कॉलेज प्रशासन, कार्यदायी संस्था पेयजल विभाग के साथ मेडिकल कॉलेज का दौरा कर व्यवस्था का जायेजा लिया।विधायक ने कहा कि इसी वर्ष मेडिकल कॉलेज शुरू होने की भी बात कही। विधायक ने कहा कि बहुत प्रतिष्ठित कुमाऊं व जिला ऊधम सिंह नगर का यह रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जो लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के लगातार प्रयासों व मॉनिटरिंग मे इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण मे आ गया है।

अभी कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ( एनएमसी ) द्वारा किया गया रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के सर्वें मे फैकेल्टी व आवश्यक सांसधनों व निर्माण कार्य पूर्ण न होने के चलते इसकी स्वीकृति पर रोक लगाते हुए 27 जुलाई तक सभी खामिया पूर्ण करते हुए अपील करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज जिसका निर्माण कार्य व सभी जरूरी आवश्यकता पूरी होकर 2026 से रुद्रपुर में एमबीबीएस की कक्षाएं प्रारम्भ हो ओर मरीजों को चिकित्सा सुविधा इलाज मिलना प्रारंभ हो जाये इसको लेकर लगातार स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे, मगर कुछ मानको मे कमी के चलते मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ को लेकर समस्या आयी है।

उन्होंने बताया कि निर्माण अंतिम चरण में है, एनएमसी के मानक अनुसार दी गयी समय अवधि से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को लिखित पत्र लिखा और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता कर कहा मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण जो अंतिम चरण में है। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक को भरोसा दिया व स्वयं इसकी चिंता कर रहे है। उन्होंने एनएमसी के जरूरी मापदंडो को पूरा करने के निर्देश दे दिए है। विधायक ने स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय से भी वार्ता की और शीघ्रता से एनएमसी के मानको की पूर्ति करने की बात कही।

रुद्रपर मेडिकल कॉलेज जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुमाऊं के लिए मील का पत्थर सबित होगा। उसको 2026 से आरम्भ किया जाये इसको लेकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियो सँग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था।इस दौरान सीडीओ दिवेश शाशनी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ऊषा रावत,पेयजल ईई नवीन नवानी,मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजद रहे।

Popular Articles