Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

‘वंदे मातरम’ की धुन से हुआ मोदी का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में ऑर्केस्ट्रा की धुन के साथ स्वागत किया गया। ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की मेजबानी भारतीय मूल के विजय विजय उपाध्याय ने किया। जिनका जन्म लखनऊ में हुआ था। पीएम मोदी ने चांसलर कार्ल नेहमर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रिया की दो दिवसीय यत्रा की। यह 41 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ऑस्ट्रिया दौरा है।  ऑस्ट्रिया को अपनी स्थापत्य विरासत के लिए जाना जाता है। यह वोल्फगैंग एमड्यूज मोजार्ट जैसे दिग्गज संगीतकारों की भूमि है और वियना इसके सांस्कृतिक दिल की धड़कन है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रिया दौरे को ऐतिहासिक और विशेष बताया। वियना विश्वविद्यालय फिलहारमोनिक की एक टीम ऑर्केस्ट्रा के संगीत से प्रधानमंत्री को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की धुन भी बजाई, जिस पर प्रधानमंत्री वहीं ठहरकर खड़े हो गए। जिसके बाद उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुति को ‘उत्कृष्ट’ बताया।  पीएम मोदी ने एक्स पर इस प्रस्तुति का एक वीडियो भी साझा किया और लिखा, ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम की इस अद्भुत प्रस्तुति की बदौलत मुझे इसकी एक झलक देखने को मिली।  वियना विश्वविद्यालय फिलहारमोनिक की वेबसाइट के मुताबिक, इसमें 800 से ज्यादा संगीतकार और गायक हैं, जो इसे दुनियाभर में सबसे बड़े संगीत समुदायों में एक बनाते हैं। ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पोस्ट के जवाब में टिप्पणी की, इसके संचालक विजय उपाध्याय एक भारतीय हैं, जो हम सभी को गौरवान्वित करते हैं। जो मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। वह प्रतिष्ठित वियना विश्वविद्यालय फिलहारमोनिक के निदेशक हैं और उन्होंने इंडिया नेशनल यूथ ऑर्केस्ट्रा की स्थापना की है।

Popular Articles