Sunday, May 19, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति मजबूत: अमेरिकी लेखक

दक्षिण एशियाई मामलों के प्रख्यात अमेरिकी विशेषज्ञ और स्तंभ लेखक सदानंद धूमे ने कहा कि भारत में यकीनन यह मोदी युग है। उन्होंने कहा, देश के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की स्थिति स्पष्ट तौर पर मजबूत है। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के स्तंभकार तथा थिंक टैंक ‘अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट’ से जुड़े सदानंद धूमे ने कहा, भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में लौटेगी। धूमे ने कहा, जैसे 2015 से अमेरिकी राजनीति में ट्रंप युग रहा है, भले ही वह सत्ता में हों या नहीं हों, उसी तरह भारत में लगभग 2013 से स्पष्ट तौर पर मोदी युग है। उन्होंने कहा, आप चाहें उन्हें पसंद करें या उनसे घृणा करें लेकिन वह राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में हैं। धूमे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छा काम किया है।  लेखक सदानंद धूमे ने कहा, कई मायनों में भारत में विपक्ष लगभग ध्वस्त हो गया है। पहले 2014 में और फिर 2019 में कांग्रेस लगातार दो निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद से संभल नहीं पाई है। सदानंद धूमे ने कहा, ऐतिहासिक रूप से भारत लंबे समय से एक ऐसा देश रहा है जिसमें केवल एक शक्तिशाली राष्ट्रीय पार्टी रही है। 60, 70, 80 के दशक में कांग्रेस पार्टी का प्रभुत्व था और अब भाजपा। हालांकि उस हद तक नहीं जितना कभी कांग्रेस का प्रभुत्व था।

 

Popular Articles