Saturday, March 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लुफ्थांसा की फ्लाइट को हैदराबाद में नहीं मिली उतरने की इजाजत

हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को रविवार शाम को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस उतरना पड़ा। फ्लाइट LH752 जर्मनी से रवाना हुई थी। उसे सोमवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया। हैदराबाद हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि विमान को अपने मूल स्थान जर्मनी वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि विमान को बम की धमकी मिली थी। उस वक्त विमान भारतीय हवाई क्षेत्र के बाहर था। इस वजह से उसे वापस लौटने को कहा गया।

Popular Articles