Top 5 This Week

Related Posts

लालकुआं में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 45 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान

लालकुआं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत मंगलवार को लालकुआं तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 45 पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। यह सहायता क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से स्वीकृत हुई।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने लाभार्थियों को चेक प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से लाभार्थियों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिलेगा और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकुआं अरुण जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ विजय रोहित दुमका, महामंत्री बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, अभिषेक सिंह, के.के. पांडे, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles