Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रैप आइकन एमिनेम के साथ मंच पर पहुंचे ओबामा

अमेरिका में अगले महीने पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे का मुलाबला देखने को मिल रहा है। कमला हैरिस के समर्थन में डेट्रॉइट में चुनावी अभियान के दौरान रैप इआकन एमिनेम और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक मंच पर हल्के-फुल्के पल साझा किए। डेट्रॉइट ओबामा का गृह नगर है। चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने एमिनेम के मशहूर गाने लूज योरसेल्फ पर रैप करके दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। ओबामा संगीत विशेषकर हिप-हॉप और रैप में रूचि रखते हैं। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए लूज योरसेल्फ गाने की कुछ पंक्तियां सुनाईं।गाने की पंक्तियां सुनाते हुए बराक ओबामा ने कहा, “मैं आमतौर पर घबराता नहीं हूं, लेकिन एमिनेम के साथ गाते हुए मुझे थोड़ा घबराहट महसूस हो रहा है।ठ उन्होंने मजाक में आगे कहा, ठमुझे लगा एमिनेम यहां प्रदर्शन करेंगे, मैं खुशी से बाहर कूदने के लिए तैयार था।” एमिनेम ने अपनी म्यूजिक में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन उम्मीदवार की आलोचना की। अक्टूबर 2017 में बीईटी हिप हॉप अवार्ड्स के दौरान अपने नौवें स्टूडियो एल्बम ‘रिवाइवल’ की रिलीज से पहले एमिनेम ने ट्रंप की नीतियों की आलोचना की थी और उनके समर्थकों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने द स्टॉर्म नामक एक फ्रीस्टाइल रैप गाया था।

रिपब्लिकन उम्मीदवार अपने चुनावी अभियान के दौरान अक्सर प्रवासियों और अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है। फ्लोरिडा में मंगलवार को लातीनी नेताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, “एक राष्ट्रपति के तौर पर आपके पास जबरदस्त- इसे जबरदस्त ताकत कहते हैं। आपके पास जबरदस्त ताकत है। आप यह कह सकते हैं कि सीमा बंद करो और सीमा बंद हो जाएगी।”

बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के आखिरी सप्ताह में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस चुनावी तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि विजेता का फैसला सात राज्यों एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया में चुनाव के नतीजों के आधार पर किया जाएगा।

Popular Articles