Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का यू-टर्न

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना रुख बदलते हुए कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को और अधिक हथियार भेजने की तैयारी में है। यह बयान ऐसे समय आया है जब युद्धविराम की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही, और जंग लगातार और भयावह होती जा रही है।

मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “हर देश को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। यूक्रेन पर भारी हमले हो रहे हैं और वहां बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद देना जारी रखेगा।”

3 जुलाई को पुतिन से हुई थी बातचीत
इससे पहले, 3 जुलाई को ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब एक घंटे की टेलीफोनिक बातचीत हुई थी। ट्रंप ने रूस से सीजफायर की अपील की, लेकिन पुतिन ने इसके लिए शर्त रखी—यूक्रेन यदि नाटो (NATO) में शामिल होने की कोशिश नहीं करेगा, तभी युद्धविराम पर विचार किया जा सकता है।

यूक्रेन पर बड़ा हमला, जनरल की मौत
3 जुलाई को रूसी हमले में यूक्रेन के एक वरिष्ठ जनरल की मौत हो गई थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 3-4 जुलाई की रात रूस ने 539 ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन पर दागीं। इन हमलों में भारी जानमाल का नुकसान हुआ।

राजनीतिक हलकों में हलचल
ट्रंप के इस यू-टर्न को अमेरिका की विदेश नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहले ट्रंप ने यूक्रेन को हथियार सहायता पर रोक या पुनर्विचार के संकेत दिए थे, लेकिन अब उनकी स्पष्ट घोषणा से संकेत मिलता है कि अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन के समर्थन में खुलकर खड़ा होने जा रहा है।

Popular Articles