Friday, November 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

रूस को उपकरण प्रदान कर रहा चीन : एंटनी ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तीन दिन के बीजिंग दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमकता को ताकत देने वाले चीनी उपकरणों के बारे में अमेरिका की गंभीर चिंताओं को दोहराया। उन्होंने कहा कि चीन मशीन टूल्स, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स और नाइट्रोसेल्यूलोज का शीर्ष आपूर्ति करता है, जिसका इस्तेमाल मॉस्को अपने रक्षा औद्योगिक आधार को बढ़ाने के लिए कर रहा है। इनका इस्तेमाल गोला-बारूद और रॉकेट प्रणोदक को बनाने के लिए किया जाता है।  राजधानी बीजिंग में पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा, भले ही हम सहयोग को गहरा करने चाहते हैं। लेकिन अमेरिका चीन के द्वारा पैदा की गई चुनौतियों और भविष्य के लिए प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण को लेकर बहुत स्पष्ट है। अमेरिका हमेशा अपने मूल हितों और मूल्यों की रक्षा करेगा।  उन्होंने कहा, आज की चर्चा में मैंने चीन को ऐसे उपकरण प्रदान करने के बारे में अपनी गहरी चिंता दोहराई, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की आक्रामकता को ताकत प्रदान कर रहे हैं। चीन मशीन टूल्स, माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स, नाइट्रोसेल्यूलोज का शीर्ष आपूर्ति कर्ता है, जिसका इस्तेमाल मॉस्को अपने रक्षा औद्योगिकी आधार को बढ़ाने के लिए कर रहा है। पुतिन इस रक्षा औद्योगिक आधार का इस्तेमाल नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने, निर्दोष बच्चों-महिलाओं और पुरुषों को मारने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

 

 

Popular Articles