Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रूस के युद्धविराम से इनकार ने हालात जटिल किए

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से युद्धविराम को स्वीकार न करने से संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास जटिल हो गए हैं। मॉस्को के तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को रोकने की अपील को बार-बार रूस दरकिनार कर रहा है। शनिवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘हम देखते आए हैं कि रूस युद्धविराम के कई आह्वानों को ठुकरा रहा है। अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह खूनखराबा कब रोकेगा। इससे स्थिति और जटिल होती जा रही है। अगर उनमें हमलों को रोकने के एक साधारण आदेश को लागू करने की इच्छाशक्ति नहीं है तो रूस को दशकों तक अपने पड़ोसियों के साथ कहीं अधिक शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को लागू करने की इच्छाशक्ति बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।’ इस बीच यूक्रेन पर नॉर्डिक बाल्टिक आठ के नेताओं का संयुक्त वक्तव्य को लेकर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘समर्थन के लिए धन्यवाद! आपका बयान वास्तव में स्थायी और विश्वसनीय शांति के लिए अहम हैं। हम देख रहे हैं कि रूस युद्धविराम के कई आह्वानों को ठुकरा रहा है और अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि वह कब तक हत्याएं रोकेगा। इससे स्थिति और जटिल हो जाती है, लेकिन हम सब मिलकर शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हत्याएं रोकना युद्ध रोकने का एक महत्वपूर्ण तत्व है।’उन्होंने आगे लिखा, ‘आज, पूरे दिन भागीदारों के साथ समन्वय जारी रहा। कल, बैठकें भी पहले से ही निर्धारित हैं। हम सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के साथ होने वाली बैठक की तैयारी कर रहे हैं। मैं निमंत्रण के लिए आभारी हूं। यह जरूरी है कि सभी इस बात पर सहमत हों कि सभी विवरणों को स्पष्ट करने और यह निर्धारित करने के लिए नेताओं के स्तर पर बातचीत होनी चाहिए कि कौन से कदम जरूरी हैं और कारगर होंगे। हम यूक्रेन में नॉर्डिक-बाल्टिक भागीदारों के सैद्धांतिक बयान का स्वागत करते हैं। उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण सहायता के लिए आभारी हैं। सभी की एकता सभी को मजबूत बनाती है!’

Popular Articles