Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- वर्तमान की बात बंद कर अब 2047 के सपने दिखा रहा केंद्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं रही, सिर्फ प्रचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने वर्तमान की बात करना बंद कर दिया है और 2047 के सपने दिखा रही है। कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत के बाद आई है, जिसमें भीड़भाड़ के चलते छह लोग गिरकर घायल भी हो गए। राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘जब मोदी सरकार अपने 11 साल के ‘सेवा काल’ का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आ रही एक दुखद खबर में दिख रही है- कई लोग ट्रेन से गिरकर मर गए।’ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय रेल करोड़ों लोगों के जीवन की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़भाड़ और अराजकता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने लिखा, ‘मोदी सरकार के 11 साल- ना कोई जवाबदेही, ना कोई सुधार, सिर्फ प्रचार। सरकार ने 2025 की बात करना बंद कर दिया है और अब 2047 के सपने बेच रही है।’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज देश जिन मुश्किल हालातों से गुजर रहा है, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Popular Articles