Thursday, February 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपति मुर्मू ने कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सैंटा मारिया चर्च में पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के 16वीं सदी के वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण जेरोनिमोस का भी दौरा किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने लिखा,’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैंटा मारिया चर्च का दौरा किया और लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने पुर्तगाल के 16वीं सदी के वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण जेरोनिमोस का भी दौरा किया।’ इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को पुर्तगाल के ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ (सिटी हॉल) में लिस्बन शहर की चाबी (की ऑफ ऑनर) प्रदान की गई। इस समारोह में लिस्बन के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी शामिल हुए, जिनमें कूटनीतिक क्षेत्र के सदस्य और भारतीय एवं हिंद-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

एक पोस्ट में राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘लिस्बन के मेयर ने ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ (सिटी हॉल) में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन शहर की ‘की ऑफ ऑनर’ प्रदान की। इस समारोह में लिस्बन के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें कूटनीतिक और भारतीय एवं हिंद-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर मेयर और लिस्बन के लोगों का आभार जताया और लिस्बन के लोगों के स्नेहपूर्ण स्वभाव, खुलेपन, सहनशीलता की भावना और विविधता के प्रति सम्मान की सराहना की।’

Popular Articles