Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपति पद की रेस में कमला हैरिस ने ट्रंप के सामने खुद को बताया उपेक्षित

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रेस अब दिलचस्प हो चुकी है। डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उतरने की खबरों के बाद से ही उन्हें अमेरिकी जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। अब रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने कमला हैरिस ने खुद को उपेक्षित (अंडरडॉग) उम्मीदवार करार दिया है। हालांकि, हैरिस ने अपनी जीत की संभावना जताते हुए कहा कि उनका अभियान लोगों की शक्ति से चल रहा है।  अपने पहले फंड जुटाने के कार्यक्रम (फंडरेजर) को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव दो नजरियों के बीच का चुनाव है। पहला भविष्य की तरफ देखने का नजरिया और दूसरा- देश की प्रगति को खत्म करने वाला नजरिया।  हैरिस ने कार्यक्रम में 800 से ज्यादा फंड जुटाने वाले प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, “हम राष्ट्रपति पद की दौड़ में उपेक्षित हैं। स्तर तय हो चुका है। ठीक है। लेकिन हमारा एक लोगों की शक्ति से चलना वाला अभियान है और इसे गति मिल चुकी है।”

अमेरिकी समयानुसार शनिवार को हुए इस फंडरेजर में हैरिस ने 14 लाख डॉलर जुटाए, जो कि उनके लक्ष्य 4 लाख डॉलर से काफी ज्यादा रहे। इस दौरान हैरिस के लिए कई बार दर्शकों ने तालियां भी बजाईं। डेमोक्रेट नेता ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए पार्टी के जरूरी प्रतिनिधियों का समर्थन मिल गया है।

Popular Articles