Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार सदस्यों को किया मनोनीत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राज्यसभा के लिए चार प्रतिष्ठित हस्तियों को नामांकित किया है। इन नामों में देश के वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रख्यात इतिहासकार मीनाक्षी जैन और केरल के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं।

यह नामांकन राज्यसभा में पूर्व मनोनीत सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई सीटों के मद्देनज़र किया गया है। राष्ट्रपति ने यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 80(1)(क) के खंड (3) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए की है। चारों नामित व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हैं। उज्ज्वल निकम देश के चर्चित आपराधिक मामलों में वकालत कर चुके हैं, जबकि हर्षवर्धन श्रृंगला विदेश नीति और कूटनीति के क्षेत्र में भारत का प्रमुख चेहरा रहे हैं। इतिहासकार मीनाक्षी जैन भारतीय इतिहास और संस्कृति पर अपने शोध कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वहीं, सदानंदन मास्टर सामाजिक सुधारों और शिक्षा के क्षेत्र में केरल में लंबे समय से सक्रिय हैं।

इन नामों के साथ राज्यसभा को विविध अनुभवों से समृद्ध करने की एक और पहल की गई है।

 

Popular Articles