Tuesday, March 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

“राजनीति में विपक्ष बदलता है — देश नहीं। थरूर की पोस्ट ने यही सवाल खड़ा किया है।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सोशल मीडिया पोस्ट ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अमेरिकी राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर-चुनकर जोहरान ममदानी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ है — चुनाव में कड़ा मुकाबला करो, लेकिन नतीजे के बाद देशहित में साथ काम करो।”
उनकी यह टिप्पणी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बाद सौहार्द और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की भावना को रेखांकित करती है।

बीजेपी ने इस पोस्ट को कांग्रेस पर निशाना साधने का अवसर माना। बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि थरूर का संदेश परिवार से पहले देश” की याद दिलाता है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पूछा — क्या संदेश समझ में आएगा? या थरूर पर फिर कोई फतवा जारी होगा?”

कांग्रेस के भीतर थरूर की टिप्पणी को कई तरह से देखा जा रहा है। एक वर्ग इसे उनकी स्वतंत्र और वैकल्पिक राजनीतिक सोच का संकेत मान रहा है — जिसमें वे पार्टी नेतृत्व को राष्ट्रीय हित को निजी-परिवारिक प्राथमिकताओं से ऊपर रखने की सलाह दे रहे हैं।

Popular Articles