Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ ने दिल्ली में नौसेना भवन का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नए अत्याधुनिक मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन किया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित है। अधिकारियों ने कहा कि परिसर के वास्तुशिल्प डिजाइन को अखिल भारतीय स्तर पर कठिन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से चुना गया था। पूरे परिसर में नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। इसमें सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणालियों एवं उन्नत निर्माण सामग्री का इस्तेमाल, ऊर्जा और जल संरक्षण की दिशा में प्रयास किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, नौसेना ने अपना पहला स्वतंत्र मुख्यालय दिल्ली में स्थापित किया है। यह नौसेना के लिए मील का पत्थर है। पहले नौसेना 13 अलग-अलग स्थानों से संचालित होती थी। इसके लिए नौसेना भवन जैसी समेकित और एकीकृत सुविधा की आवश्यकता थी। यह नौसेना का केंद्रीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत मुख्यालय है जो समुद्री उत्कृष्टता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Popular Articles