Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

यूरोपीय देशों के दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

यूरोपीय देशों के दौरे पर गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को लंदन पहुंचे। यहां होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से सीएम मोहन यादव का स्वागत किया। बता दें कि सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए आज से यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लंदन पहुंचने पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी के साथ ब्रीफिंग की। बता दें कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए सीएम मोहन यादव यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।

Popular Articles