Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

युद्ध को लेकर इस्राइली कैबिनेट में तनाव

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अब इस्राइल कैबिनेट के अंदर भी तनाव बढ़ गया है। हाल ही में कैबिनेट की सदस्य बेनी गैंट्स ने इस्तीफा देने की धमकी दी हे। उनका कहना है कि युद्ध के लिए उनकी योजनाओं पर अमल किया जाए। उन्होंने अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा कि वो कैबिनेट से हट जाएंगे और ऐसी सरकार बनाएंगे, जो कि वास्तविक जीत दिला सके। जो कि वास्तविक जीत दिला सके। पूर्व इस्राइली रक्षा मंत्री ने हमास के खिलाफ युद्ध की योजना तैयार की है। वे इस्राइल कैबिनेट पर दबाव बना रहे हैं, कि उनकी योजना पर अमल किया जाए। वहीं इस्राइल की कैबिनेट इसके लिए तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर इस्राइल कैबिनेट में तनाव बना हुआ है। पूर्व इस्राइली रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने इस्तीफा देने की धमकी दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे अपने पद से हट जाएंगे। उनकी योजना है कि हमास को खत्म करना, बंधकों को वापस लाना, पट्टी पर वैकल्पिक सरकार स्थापित करना, इस्राइल के निवासियों को इस्राइल के उत्तर में वापस लाना आदि।

Popular Articles