Tuesday, July 1, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मॉरीशस में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए बड़े तोहफे का एलान

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मॉरीशस में भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी के व्यक्तियों को भारत की विदेशी नागरिकता (OCI) कार्ड देने के लिए एक विशेष प्रावधान को मंजूरी दी। उन्होंने इस बात का एलान किया कि भारत ने सद्भावना के संकेत के तहत भारतीय मूल के मॉरीशस के लोगों को उनके पूर्वजों की भूमि से फिर से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया है।  मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जगन्नाथ ने सोमवार को एक राजकीय भोज आयोजित किया था। इस दौरान मुर्मू ने यह भी घोषणा की कि भारत सरकार पवित्र गंगा तालाब परिसर को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में पुनर्विकास में मॉरीशस सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला साझा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान दर्शाता है।

Popular Articles