जैसा की उम्मीद थी, नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही अपना नाम लिया, समारोह स्थल पर गरिमामय धवनि प्रवाह दर्शकदीर्धा से सुनने को मिली l नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दियाl इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं.
बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा. पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला हैl इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहीl
पीएम मोदी के कपड़ों की बात करें तो इस बार शपथ लेने के दौरान उन्होंने चूड़ीदार पायजामे के साथ सफेद कुर्ता और नीली जैकेट पहनी थी. राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोदी ने अपनी पोशाक के साथ काले जूते पहनेl
मोदी ने 2014 में जब पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा और हल्के सुनहरे रंग की जैकेट पहनी थी. वर्ष 2019 के शपथ ग्रहण के दौरान भी मोदी ने लगभग ऐसी ही पोशाक का चयन किया थाl
महत्वपूर्ण अवसरों पर मोदी की पसंदीदा पोशाक कुर्ता और बंद गला जैकेट है. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान वह आकर्षक और रंग-बिरंगी पगड़ी पहने हुए भी नजर आये हैंl





