Thursday, January 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां की तबीयत बिगड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) को तबीयत बिगड़ने पर जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। सीएम योगी अपनी माता से मिलने जौलीग्रांट आ सकते हैं। सीएम योगी की माता सावित्री देवी को मंगलवार को जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था।जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री योगी रविवार सुबह अपनी मां से मिलने जौलीग्रांट आ सकते हैं। जिस कारण पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

Popular Articles