Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे दिल्ली, केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। हर्षिल में पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद वह देहरादून लौटे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में वह मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। दो दिन सीएम दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। उनके इस दौरे को कैबिनेट में संभावित विस्तार की संभावना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि सीएम कार्यालय के सूत्र इससे इन्कार कर रहे हैं।

Popular Articles