Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार रविवार को मुंबई की बजाय नागपुर स्थित राजभवन में होगा। नागपुर में मंत्रियों के शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहा है। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं, भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, हमारे अध्यक्ष और देवेंद्र फडणवीस सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे संदेश मिला है कि मुझे मंत्री पद की शपथ लेनी है। इसके लिए मैं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं, मुझे आज शाम 4 बजे शपथ लेने के लिए कहा गया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 12 विधायक रविवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में मंत्री बन सकते हैं। शिवसेना विधायक भारतशेत गोगावाले ने बताया कि कैबिनेट विस्तार शाम चार बजे होगा। गोगावाले ने बताया कि उन समेत पार्टी के 12 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इनमें से 7 नए चेहरे होंगे। भाजपा नेता माधुरी मिसाल ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार पर कहा, “मुझे अभी पता चला कि मेरा नाम सूची में है। हम शाम 4 बजे शपथ लेंगे। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। लाडली बहना योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश की महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और सूची में 3 महिलाओं के नाम भी हैं। महिलाओं को आज समाज में इतना सम्मान मिल रहा है… पार्टी नेतृत्व हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, हम उसे पूरा करेंगे।”

Popular Articles