Thursday, March 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह ने परिवार सहित सीहोर में डाला वोट ,नौ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में हैं।

 मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। आज के चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री का भाग्य निर्धारित होगा। मध्य प्रदेश कई वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में भाजपा का गढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छिंदवाड़ा को छोड़कर राज्य की 29 में से 28 सीटें जीती थीं ।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्रबंध है। पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी बची आठ सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा।

Popular Articles