Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मथुरा से द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम

देशभर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मथुरा, वृंदावन, द्वारका, जयपुर, पटना, कानपुर और हैदराबाद सहित विभिन्न शहरों के मंदिरों को फूलों, रंगीन लाइटों और सजावटों से सुसज्जित किया गया। घरों में भी भव्य श्रृंगार हुआ और कान्हा को विविध व्यंजन अर्पित किए गए।
माखनचोर के बाल स्वरूप को नन्हें-नन्हें झूलों में विराजमान कर भक्तों ने झांकियां सजाईं। जगह-जगह भजन-कीर्तन और झूलों के कार्यक्रम हुए।
मथुरा में विशेष आयोजन

जन्मभूमि मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में इस अवसर पर अपार श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक विशेष पूजा-अर्चना, भजन और झांकियों का आयोजन चलता रहा। मंदिर परिसर दिव्य फूलों, दीपों और रोशनी से आलोकित रहा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जन्मस्थान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाल गोपाल के झूले को श्रद्धापूर्वक झुलाया और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
विशेष आकर्षण के तौर पर इस बार मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी प्रस्तुत की गई।

Popular Articles