Tuesday, October 22, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जो भी भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है। सीएम के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते 48 घंटे में विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीएम ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को शुरू किया है।सभी सरकारी दफ्तरों में एप की जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। एप से अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते नौ माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है।

Popular Articles