Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तीन जगह बाधित, यमुनोत्री मार्ग पर भी वाहन फंसे

देहरादून। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो गया है। ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग के पास तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और दूध, सब्जी व अखबार जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।

देवप्रयाग डिग्री कॉलेज और मूल्यगांव के बीच रातभर हुई बारिश के बाद पहाड़ से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मलबा हटाने में जुटी है, लेकिन लगातार बारिश से कार्य बाधित हो रहा है।

इधर, यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी के पास मलबा व चट्टान गिरने से यात्री वाहन फंस गए। भू-धंसाव से आसपास के आवासीय भवनों और होटलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गौचर के कमेड़ा में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया, जबकि पुनगांव में सड़क धंसने से नंदासैण–पैठाणी मार्ग बाधित है।

Popular Articles