Top 5 This Week

Related Posts

भारी बारिश का अलर्ट: बदरीनाथ, हेमकुंड और केदारनाथ यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित

राज्य में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम की यात्रा तीन दिनों के लिए रोक दी है।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा स्थगित रहेगी, जबकि रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने केदारनाथ यात्रा रोकने की घोषणा की।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जिले में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।

प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है, वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे के निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोन पर 24 घंटे जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात हैं ताकि मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत खोलने की कार्रवाई हो सके। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं, जबकि नदियों के जलस्तर पर भी विशेष नज़र रखी जा रही है।

Popular Articles