Friday, October 18, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारत सभी धर्मों और आस्थाओं के समान संरक्षण को दृढ़ता से कायम रखता है : संयुक्त राष्ट्र में रुचिरा कंबोज

युक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि बहुलवाद के एक गौरवशाली हिमायती के रूप में भारत सभी धर्मों और सभी आस्थाओं के समान संरक्षण और संवर्धन के सिद्धांत को दृढ़ता से कायम रखता है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि फोबिया अब्राहमिक से भी परे है। उन्होंने कहा, ‘साक्ष्य बताते हैं कि दशकों से गैर-अब्राहमिक धर्म के अनुयायी भी धार्मिक भय से प्रभावित हुए हैं। इसने धार्मिक भय के समकालीन रूपों को जन्म दिया है, विशेष रूप से हिंदू विरोधी, बौद्ध विरोधी और सिख विरोधी तत्व। धार्मिक भय के ये समकालीन रूप गुरुद्वारों, मठों और मंदिरों जैसे धार्मिक स्थानों पर बढ़ते हमलों में स्पष्ट हैं।’

Popular Articles