Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत में iPhone का दूसरा प्लांट तैयार, फॉक्सकॉन जून से शुरू करेगी शिपमेंट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एप्पल को भारत की बजाए अमेरिका में प्लांट लगाने की सलाह दी थी जिसे एप्पल ने सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं अब जून की शुरुआत से भारत में बने आईफोन की शिपमेंट भी शुरू हो जाएगी। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग करने को तैयार है।
आईफोन को लेकर भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत में आईफोन बनाने का दूसरा प्लांट भी तैयार हो चुका है। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन इसी साल जून के महीने से भारत में बने आईफोन की शिपमेंट शुरू कर सकती है।
कर्नाटक के वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के देवनहल्ली में बना फॉक्सकॉन का नया प्लांट लगभग तैयार है। जून की शुरुआत में आईफोन की कमर्शियल सप्लाई शुरू हो सकती है।

Popular Articles