केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ब्राजील के साओ पाउलो में प्रवासी भारतीयों को वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद की जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत का यह स्वरूप मजबूत आर्थिक विकास, तेजी से बुनियादी ढांचे के विकास और मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से भरा हुआ है।उन्होंने भारत में जैव ईंधन, हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा, फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी में व्यापक निवेश पर जोर दिया। भारत को अवसरों की भूमि कहते हुए, गडकरी ने वैश्विक भारतीय प्रवासियों को एक स्थायी और समृद्ध भविष्य के निर्माण में खोज, निवेश और भागीदारी के लिए भारत आमंत्रित किया।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति पर जोर देते हुए नितिन गडकरी ने पीएम गतिशक्ति, राष्ट्रीय रसद नीति, भारतमाला और सागरमाला जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। वह होसे, ये ऐसे कार्यक्रम हैं जो एक एकीकृत और भविष्य के लिए तैयार परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ये न सिर्फ समावेशी विकास को बढ़ावा देते हैं बल्किर क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूत करते हैं।
भारत में जैव ईंधन-हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा में मौके; प्रवासी भारतीयों को आमंत्रित किया : नितिन गडकरी
