Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारत ने कई उत्पादों से हटाया जवाबी शुल्क : अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि बोलीं

अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने मंगलवार को कहा कि कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क (टैरिफ) हटाने के भारत के फैसले से चना, दाल, बादाम, अखरोट और सेब की पहुंच में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस फैसले देशभर के किसानों को फायदा हो रहा है। ताई ने यह बयान राष्ट्रपति के 2024 व्यापार नीति एजेंडा पर हाउश वेज एंड मीन्स समिति की सुनवाई के दौरान दिया। उन्होंने जिक्र किया कि भारत और अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अंतिम बकाया विवाद को सुलझा लिया था और भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमत हुआ था।  कैथरीन ने बताया कि पिछले साल जून में भारत और अमेरिका ने छह डब्ल्यूटीओ विवादों को खत्म कर दिया। भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए जवाबी शुल्क को हटाने पर सहमत हुआ। इसका मतलब है कि चना, दाल, बादाम अखरोट और सेब त बेहतर पहुंच हुई है, जिससे मिशिगन, ओरेगॉन और वॉशिंगटन सहित देशभर के किसानों को लाभ होगा।

 

Popular Articles