Sunday, December 21, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारत दौरे के अंत में पुतिन का पाकिस्तान पर वार, अफगानिस्तान को लेकर दिया कड़ा संदेश

भारत यात्रा पूरी कर लौटते समय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। दिल्ली से रवाना होने से पहले पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है और अफीम उत्पादन पर रोक लगाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दशकों तक गृहयुद्ध से जूझने के बाद तालिबान ने देश की स्थिति संभाली है और आतंक से लड़ाई को प्राथमिकता दी है। इसी के आधार पर रूस ने तालिबान सरकार को आधिकारिक मान्यता दी है।

पुतिन के इन बयानों को पाकिस्तान के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है, क्योंकि इस्लामाबाद अक्सर काबुल पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाता रहा है। मौजूदा समय में पाकिस्तान–अफगानिस्तान रिश्ते भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

पुतिन ने अफगानिस्तान सरकार की ड्रग्स, सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता जैसे क्षेत्रों में की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के सभी देशों की तरह अफगानिस्तान के भी अपने चुनौतियाँ हैं, लेकिन सरकार कई मोर्चों पर असरदार तरीके से काम कर रही है।

Popular Articles