Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत-जापान में आर्थिक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई पहले दौर की वार्ता

भारत और जापान के बीच सामरिक व्यापार और प्रौद्योगिकी सहित आर्थिक सुरक्षा पर वार्ता का पहला दौर बुधवार को टोक्यो में हुआ। इस दौरान दोनों देशों ने आर्थिक हितों की रक्षा करने और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निकट सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्ष फोकस क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर ठोस परिणाम लाने पर सहमत हुए।

बता दें कि भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक में 20 अगस्त को रणनीतिक व्यापार और प्रौद्योगिकी पर वार्ता की घोषणा की गई थी। टोक्यो में हुई बैठक ने आर्थिक सुरक्षा नीतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करने व औद्योगिक और तकनीकी लचीलापन बढ़ाने के साथ-साथ प्रमुख प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर दिया।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को जापान यात्रा की और जापानी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। जिसके बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि उनकी यात्रा ने भारत और जापान के बीच मजबूत और स्थायी मित्रता को और मजबूत किया, जो साझा मूल्यों, आपसी सम्मान, आपसी विश्वास और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है।

इसके साथ ही मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा कि इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने राजनीति, रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच संबंधों जैसे मुद्दों पर भी विचार किया।

दोनों देशों के बीच की साझेदारी

दोनों देशों ने यह सुनिश्चित किया कि व्यापार और शैक्षणिक साझेदारियों के माध्यम से नीति सुविधा के जरिए आर्थिक हितों की रक्षा की जाए और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण हो। इसके साथ ही, उन्होंने साझा हित के क्षेत्रों में कौशल उन्नयन और प्रतिभा विनिमय के तरीकों पर भी चर्चा की।

Popular Articles