Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत के साथ फिर शुरू होगी FTA पर वार्ता

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि अगले साल भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता फिर से शुरू की जाएगी। यह घोषणा उन्होंने ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद की। स्टार्मर और मोदी की मुलाकात के बाद डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ एक नई रणनीतिक साझेदारी बनाने का प्रयास करेगा। इसमें व्यापार समझौता, सुरक्षा, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है।

स्टार्मर के प्रवक्ता ने कहा, ब्रिटेन भारत के साथ एफटीए पर बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है, जो दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यस्थाओं में से एक है। डाउनिंग स्ट्रीट ने स्टार्मर के हवाले से एक बयान में कहा, भारत के साथ एक नए एफटीए से ब्रिटेन में रोजगार और समृद्धि बढ़ेगी और यह हमारे देश में विकास और अवसर लाने के हमारे मिशन को एक कदम आगे ले जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात को ‘अत्यंत उत्पादक’ बताया और सोशल मीडिया पर लिखा, भारत के लिए ब्रिटेन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम तकनीकी, हरित उर्जा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। हम व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करना चाहते हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी इस बैठक को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नया उत्साह देने वाला बताया। मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजीन में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और एफटीए की जरूरत पर जोर दिया।

डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान में यह भी कहा कि स्टार्मर के इस दौरे का मकसद दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों के साथ संबंधों को मजबूत करना और ब्रिटेन के लोगों का निकास करना है। इस दौरे के दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की।

Popular Articles