Wednesday, December 24, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारत औ रफ्रांस के बीच राफेल को लेकर चर्चा शुरू

भारतीय सेना लगातार अपने बेड़े को मजबूत कर रही है। इसी को लेकर एक बार फिर भारत और फ्रांस  के बीच राफेल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि दोनों देशों की सरकारों के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर बातचीत हो रही है। इस दौरान कीमत और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जा रही।   इससे पहले भारत और फ्रांस  के बीच राफेल की खरीदी के लिए 30 मई को बैठक होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसे जून के दूसरे सप्ताह तक टाल दिया गया था।  रक्षा सूत्रों ने बताया फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आया हुआ। इसमें उनके आयुध महानिदेशालय के अधिकारी शामिल हैं, जो भारत के साथ चल रहे राफेल सौदे पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों देशों की बातचीत में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अधिग्रहण महानिदेशालय के अधिकारी तथा उपयोगकर्ता पक्ष से अन्य सैन्य अधिकारी कर रहे हैं।

Popular Articles