Tuesday, February 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत-अमेरिका के बीच बातचीत जारी

भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद अमेरिका दौरे पर हैं। दोनों देशों के रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत और संवाद जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका पहल चरण पर इस साल अक्तूबर तक शुरू हो जाएगा। प्रसाद ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक संवाद सत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबंधित करते हुए ये टिप्पणियां की। प्रसाद ने कहा कि दोनों देशों में बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच लगातार संवाद और संचार होता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय की भी जिम्मेवारी संभाल रहे प्रसाद ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पिछली चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते की औपचारिकताएं तथा तौर-तरीके तय कर लिए गए हैं। सितंबर तक, आप हमारे कार्यक्रम और नीतियों का पहला हिस्सा देखेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले के पंड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने भारतवंशियों, बैंकिंग, वित्त और कॉरपोरेट क्षेत्र के वरिष्ठ अफसरों के साथ-साथ छात्रों को दो देशों का पुल बताया। उन्होंने इंडस्ट्री के अलग-अलग अधिकारियों के साथ भी विस्तार से बातचीत की।

Popular Articles