Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा-बीजद के गठबंधन की अफवाहों के बीच नवीन पटनायक बोले

भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह और झूठ राजनीति का सबसे खराब हिस्सा है। दरअसल, हाल ही में खबरें थीं कि भाजपा और बीजद एक बार फिर गठबंधन में आ सकते हैं।  दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बैठकें भी की थी। हालांकि, सभी खबरों पर विराम उस वक्त ही लग गया था जब एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि भाजपा ओडिशा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और दोनों पार्टियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करने नई दिल्ली गए थे। बैठक के दौरान किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट-बंटवारे को लेकर बात नहीं हुई है। सामल का दावा है कि भाजपा ओडिशा के दोनों चुनाव जीतने में समर्थ है। हम दोनों चुनाव अकेले लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो, बीजद और भाजपा के बीच गठबंधन तय ही हो चुका था लेकिन सीट बंटवारे के कारण पेंच फंस गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो बीजद लगभग 75 प्रतिशत विधानसभा सीटें मांग रही थी और हमें यह स्वीकार्य नहीं था।  बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपने सहयोगी और बीजद के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन के साथ बात कर रहे थे। वीडियो में पांडियन ने पटनायक से पूछा कि सर राजनीतिरे सबतु खरप जिनिसा कान (सर राजनीति में सबसे बुरी चीज क्या है)? इस पर पटनायक ने कहा कि गुजाब (अफवाह) और मिच्छा कथा (झूठ)।

Popular Articles