Thursday, September 19, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा का लोस चुनाव में हासिल मतों के 75 % सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कुल प्राप्त मतों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के सातों मोर्चे भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। लोकसभा में पार्टी को करीब 27 लाख वोट प्राप्त हुए थे। बुधवार को सातों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान के तहत रिकॉर्ड सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को सदस्यता अभियान में शामिल किया जाए। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत पार्टी के सात प्रमुख मोर्चों के पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे समूह बनाकर लोगों के बीच जाना है। केंद्र और पदाधिकारियों की अहम भूमिका है। हमारे लिए यह सदस्य बनाने का ही नहीं बल्कि जन-जन तक पार्टी की विचारधारा नीतियां और सिद्धांत पहुंचाने का भी अवसर है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारा संगठन पहुंचे। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को साझा किया कि आज का विरोधी कल का मतदाता होगा। कल का मतदाता परसो हमारा सदस्य बने और परसों का सदस्य हमारा सक्रिय सदस्य बने।

Popular Articles