Sunday, June 29, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप, कहा- भारत ने एंटीगुआ में मेरे अपहरण की रची साजिश

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने भारत पर एंटीगुआ में अपने अपहरण की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि धोखाधड़ी के आरोपों के सिलसिले में भारत सरकार उसे स्वदेश लाना चाहती है।
उसके वकीलों ने सोमवार को लंदन हाई कोर्ट को बताया कि उसका अपहरण करने के लिए केवल भारत के पास इच्छा और संसाधन है। चोकसी को अप्रैल में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर वह भारत में वांछित है। पंजाब नेशनल बैंक से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सीबीआइ और ईडी उसे तलाश रही है।
वह दो जनवरी, 2018 को भारत से भाग गया था। इसके बाद से भारत सरकार उसका प्रत्यर्पण कराने के प्रयासों में लगी हुई है। इसी मामले में उसका भांजा नीरव मोदी भी आरोपों का सामना कर रहा है।

नीरव मोदी 2019 से ब्रिटेन की हिरासत में है। दोनों ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। चोकसी ने लंदन में अलग से भारत सरकार पर मुकदमा कर रखा है। उसने तर्क दिया है कि 2021 में एंटीगुआ में उसके अपहरण के लिए भारत जिम्मेदार था।

नीरव मोदी 2019 से ब्रिटेन की हिरासत में है। दोनों ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। चोकसी ने लंदन में अलग से भारत सरकार पर मुकदमा कर रखा है। उसने तर्क दिया है कि 2021 में एंटीगुआ में उसके अपहरण के लिए भारत जिम्मेदार था।

उसका कहना है कि भारत ले जाने के प्रयास में उसका अपहरण कर लिया गया और डोमिनिका ले जाया गया। भारत सरकार के वकील हरीश साल्वे ने अदालत में दाखिल अपने दस्तावेज में कहा कि इस बात का कोई सुबूत नहीं है कि भारत का इन कथित घटनाओं से कोई लेना-देना है।

Popular Articles