Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर के घर में लगी आग, टेरर एंगल से जांच में एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तरी लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के घर में आग लग गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, अब आगजनी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्रिटेन पुलिस ने इस मामले में 21 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर प्रधानमंत्री की संपत्ति से कनेक्शन बताया जा रहा है।

बता दें कि यह आग सोमवार सुबह उनके निवास पर लगी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। ब्रिटिश पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीएम के लंदन वाले घर में आग लगने के मामले में जान को खतरे में डालने के इरादे से आगजनी करने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जहां प्रधानमंत्री कीर स्टारमर देश का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने से पहले रहते थे। 21 वर्षीय इस युवक को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि आग लगने के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आग से एक दरवाजे को नुकसान पहुंचा है। जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद से स्टार्मर प्रधानमंत्री के आधिकारिक डाउनिंग स्ट्रीट निवास में रह रहे हैं तथा पड़ोस में स्थित अपने पारिवारिक घर को किराए पर दिया है। पुलिस बल ने कहा कि आग की जांच की जा रही है और पूछताछ जारी रहने तक घेराबंदी की गई है। सोमवार को घर के बाहर पुलिस टीम की घेराबंदी दिखाई दी।

Popular Articles