बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बीपीएससी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा पहले से निर्धारित तिथि 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी की ओर से बयाया गया है कि इस परीक्षा के लिए 4.80 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, इन सबके हित को देखते हुए परीक्षा तिथि में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कया जायेगा। नोटिफिकेशन में सभी उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र पर समय पर उपस्थित होना होगा।बीपीएससी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन अब केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा, जिससे चलते अब एग्जाम बिना नॉर्मलाइजेशन के संपन्न करवाया जायेगा। प्रीलिम एग्जाम के लिए टाइमिंग दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेगी।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बीपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।





