Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

बीजद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। सीएम खुद हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। बीजद अध्यक्ष ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पटनायक खुद गंजम जिले के हिन्जिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बीजद महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ संबलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा के मंत्री सुदाम मरांडी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान दिलीप टिर्की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद जुएल ओराम का सामना करेंगे। बीजद ने ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों के लिए 72 उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है।

Popular Articles