Monday, December 1, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बदरीनाथ-मंगलौर सीट पर फैसला आज

उत्तराखंड की दो विधानसभा  सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आज इन दोनों सीटों के परिणाम आएंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बदरीनाथ विस सीट पर कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली थी, लेकिन कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखने वाले राजेंद्र भंडारी अब भाजपा में शमिल हैं। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गढ़वाल संसदीय सीट पर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 8254 वोटों से पीछे छोड़ा। हालांकि भंडारी के भाजपा में आने के बाद पार्टी इससे भी बड़ी लीड की उम्मीद कर रही थी। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत पीजी कालेज गोपेश्वर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले 8.00 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। इसके लिए 7 टेबल लगाई गई हैं । ठीक 8.30 बजे से ईवीएम के पहले राउंड की गणना शुरू हो गई है। गणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। गणना 15 राउंड तक चलेगी।

Popular Articles