Saturday, March 15, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बजट सत्र के बीच कैबिनेट बैठक आज

उत्तराखंड में विधानसभा के बजट सत्र के बीच बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें भू-कानून में संशोधन संबंधी विधेयक समेत कई अहम प्रस्ताव आने की संभावना है। राज्य सरकार लगातार भू-कानून को और सख्त बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखने के प्रस्ताव आने की संभावना है।

Popular Articles