Tuesday, February 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पौड़ी हाईवे बाधित

पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से पौड़ी हाईवे बाधित हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं। प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। आज बुधवार सुबह पौड़ी हाईवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। वहीं आज  पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।

Popular Articles