Sunday, December 21, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं देवगुरु बृहस्पति धाम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओखलकांडा ब्लॉक के बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उमा भारती डोल आश्रम से शहरफाटक, मोरनोला होते हुए नाई से कोटली पहुंची। वहां से ग्रामीणों के साथ पांच किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गुफा में रहने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। समाजसेवी उत्तम नयाल ने बताया कि उमा भारती ने आधे घंटे तक अकेले बैठकर ध्यान लगाया। साथ ही कहा कि ध्यान लगाकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली है। उन्होंने कहा कि इस धाम को मानसखंड से जोड़ने के लिए वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगी। साथ ही दोबारा आने की बात कहीं है। इसके बाद वह वापस लौट गई। इस दौरान भाजपा नेता नरेश नयाल, थानाध्यक्ष रोहिताश सागर आदि मौजूद रहे।

Popular Articles