Friday, September 20, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सभी 34 आरोपों में दोषी करार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में 34 आरोप, 11 चालान, 12 वाउचर और 11 चेक पेश किए गए।  न्यायमूर्ति जुआन मर्चेन ने सभी 12 जूरी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, आपने इस मामले पर इतना ध्यान दिया, जितना इसके लिए उचित था। इसलिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। बता दें कि ट्रम्प पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें अपराधी घोषित किया गया है। हालांकि, ट्रम्प ने अपने खिलाफ चलाए जा रहे इस मुकदमे को अपमानजनक और धांधलीपूर्ण बताया। अपने बेटे एरिक ट्रम्प का हाथ पकड़कर जब ट्रम्प अदालत से बाहर निकले तो उन्होंने सीधे न्यायाधीश मर्चेन के चेहरे की तरफ देखा और कुछ कहने की कोशिश की। उन्होंने कहा, यह शर्मनाक बात है। यह सुनवाई एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई धांधली वाली सुनवाई थी। उन्होंने कहा, हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है। बाइडन प्रशासन ने एक राजनीतिक प्रतिद्वंदी को चोट पहुंचाने के लिए यह सब किया है। उन्होंने जाते हुए कहा, मामला खत्म होने में बहुत समय है। हम अपने संविधान के लिए लड़ेंगे। हमारा देश अब पहले जैसा नहीं रहा, हम एक विभाजित स्थिति में हैं। वहीं दूसरी तरफ, गुरुवार को ट्रम्प को दोषी ठहराए जाने पर बाइडन के अभियान प्रवक्ता ने कहा, कोई कानून से ऊपर नहीं है। डोनाल्ड ट्रम्प को ओवल ऑफिस से बाहर रखने का अब भी केवल एक ही तरीका है मतपेटी के माध्यम से।

 

 

 

 

Popular Articles