गैंगस्टर, एनडीपीएस एवं गौमांस तस्करी सहित 7 अभियोगों में रहा है नामजद
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर व वारंटी को धर दबोच लिया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर
जनपद में फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही।कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी और थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर यूसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी चारबीघा सद्दाम गोटिया, सिरौलीकला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024, धारा-3 गुंडा अधिनियम के अंतर्गत कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त लंबे समय से कोर्ट में हाजिर होने से बच रहा था तथा पुलिस गिरफ्तारी से भी लगातार फरार चल रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में अपर पुलिस निरीक्षक प्रताप सुयाल, एएसआई प्रकाश चन्द्र,कांस्टेबल चारु पन्त समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
अपराधिक इतिहास
FIR No. 138/2016, धारा 324/504/506 IPC
FIR No. 118/2017, धारा 8/22 NDPS Act
FIR No. 75/2018, धारा 3(5)/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं 3/11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम
FIR No. 116/2018, धारा 452/354(क)/323/504/506 IPC
FIR No. 66/2020, धारा 147/186/269/328/504/506 IPC
FIR No. 91/2020, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
FIR No. 202/2022, धारा 8/21/29/60 NDPS Act





