Saturday, March 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पुतिन-जेलेंस्की को साथ लाना तेल और सिरका मिलाने जैसा : ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच शांति प्रयासों पर एक अहम फैसला लेंगे। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को साथ लाने की कोशिश को “तेल और सिरका मिलाने जैसा” करार दिया।

ट्रंप ने गुरुवार को यूक्रेन में अमेरिकी कारखाने पर हुए रूसी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह किसी भी युद्ध से जुड़ी घटनाओं से खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह देखना चाहते हैं कि पुतिन और जेलेंस्की पहले आपस में मिलते हैं या नहीं।

जब उनसे पूछा गया कि दो हफ्ते बाद शांति वार्ता की स्थिति पर वह क्या कदम उठाएंगे, तो ट्रंप ने कहा—“मुझे लगता है तब तक मुझे रूस और सच कहूं तो यूक्रेन का रुख साफ दिख जाएगा। इसके लिए दो लोगों की जरूरत होती है।”

उन्होंने कहा कि इसके बाद अमेरिका फैसला करेगा कि बड़े प्रतिबंध लगाए जाएं, बड़े टैरिफ थोपे जाएं, दोनों कदम उठाए जाएं या फिर यह कहकर पीछे हटा जाए कि यह उनकी लड़ाई है।

गौरतलब है कि ट्रंप अक्सर किसी भी बड़े फैसले से पहले दो हफ्तों की समय सीमा तय करते रहे हैं।

Popular Articles