Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पुतिन और किम जोंग के बीच सुरक्षा समझौते से घबराया अमेरिका

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बीच हुए सुरक्षा समझौते ने अमेरिका को परेशान कर दिया है। गुरुवार को अमेरिका ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की और कहा कि इससे पूरा कोरियाई प्रायद्वीप अस्थिर हो जाएगा। गौरतलब है कि पुतिन ने हाल ही में उत्तर कोरिया का दौरा किया। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक सुरक्षा समझौता हुआ है, जिसके तहत एक देश पर हमले की स्थिति दूसरा देश तुरंत सैन्य और अन्य मदद देगा।  गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति वियतनाम के दौरे पर पहुंचे, वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि रूस, उत्तर कोरिया को हथियारों की सप्लाई भी करेगा। पुतिन ने धमकी देते हुए कहा किजिस तरह पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, उसके जवाब में वह भी उत्तर कोरिया को हथियारों की सप्लाई करेंगे। इस पर अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि यह धमकी बेहद चिंताजनक है। इससे पूरा कोरियाई प्रायद्वीप अस्थिर हो जाएगा। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि किस तरह के हथियारों की सप्लाई हो रही है। साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का भी उल्लंघन है, जिसका खुद रूस ने समर्थन किया था।

 

 

Popular Articles